दुर्ग बस हादसे की तस्वीरों में चारों ओर भयावह मंजर हर तरफ चीखने और चिल्लाने की आवाज; सड़क पर लगा लाशों का ढेर हुआ मंगलवार की रात दुर्ग के कुम्हारी खपरी मार्ग पर खदान में बस गिरने से अब तक 15 लोगों की मौत हो गई और लगभग 15 लोग घायल हुए हैं जिनका उपचार जारी है। हादसे के बाद बुधवार को मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली तस्वीरें देखने को मिलीं। घटनास्थल पर कहीं रोटी, कहीं सब्जी तो कहीं पराठे बिखरे पड़े थे। जगह-जगह खून ही खून दिख रहा था। मृतकों और घायलों का सामान भी बिखरा हुआ पड़ा था। ये दर्दनाक और भयावह मंजर जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई।
Facebook Conversations