दुबई-सिंगापुर-वियतनाम-थाईलैंड की बुकिंग, दिल्ली-मुंबई से छत्तीसगढ़ आना 3-4 गुना महंगा, 6000 की फ्लाइट टिकट 20,000 पार
त्वरित खबरे- दामिनी साहू रिपोर्टिंग

रायपुर :  इस दिवाली ट्रैवल ट्रेंड पूरी तरह बदल गया है। जहां पहले लोग रोशनी के त्योहार पर घर लौटने की तैयारी करते थे, वहीं अब बड़ी संख्या में भारतीय विदेशों की उड़ान भर रहे हैं। दुबई, सिंगापुर, वियतनाम और थाईलैंड जैसे डेस्टिनेशन इस बार इंडियन ट्रैवलर्स की फेवरेट लिस्ट में शामिल हैं।

टूर एंड ट्रैवल एक्सपर्ट कौशिक व्यास के मुताबिक लंबे वीकेंड और लगातार छुट्टियों ने इस बार लोगों को ‘फेस्टिव गेटअवे’ का मौका दिया है। देश में गोवा, केरल और दक्षिण भारत के हिल स्टेशन सबसे ज्यादा बुक हुए हैं, जबकि इंटरनेशनल फ्लाइट्स की मांग में 40% से ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

वहीं दूसरी ओर, जो लोग दिवाली पर अपने घर लौटना चाहते हैं, उनके लिए सफर पहले से कहीं ज्यादा महंगा हो गया है। दिल्ली, मुंबई, पुणे और बैंगलुरू से रायपुर या छत्तीसगढ़ के लिए फ्लाइट टिकट तीन से चार गुना तक बढ़ गए हैं। जो टिकट सामान्य दिनों में 6 हजार के आसपास मिलते थे, अब 20 हजार रुपए पार कर चुके हैं।

महंगे टिकट और कन्फर्म ट्रेन सीटों की कमी ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई लोगों ने घर जाने का प्लान कैंसिल कर दिया है, तो कुछ ने दिवाली का जश्न ही विदेश में मनाने का फैसला किया है। यानी इस बार रोशनी सिर्फ घरों में नहीं, बल्कि एयरपोर्ट्स और विदेशी शहरों में भी जगमगाएगी।

टूर एंड ट्रैवल एक्सपर्ट कौशिक व्यास बताते हैं कि साउथ इंडिया में केरल, कुर्ग, बैंगलोर और आसपास के हिल स्टेशन लोगों की फेवरेट हैं। खूबसूरत बैक वाटर, हरियाली और मॉडर्न सिटी एक्सपीरियंस के कारण ये डेस्टिनेशन ट्रेंड में हैं। इसके साथ ही कपल्स के लिए गोवा और अंडमान पहले से ही पसंदीदा रहे हैं।

कौशिक व्यास बताते हैं कि दिवाली वीक में यहां ट्रैफिक बढ़ा हुआ है। राजस्थान के जयपुर, उदयपुर और जोधपुर जैसे शहर भी इन छुट्टियों में ट्रेंड में हैं। राजस्थानी संस्कृति, किले और महलों के कारण परिवार और कपल्स दोनों के लिए आकर्षक है। साथ ही नॉर्थ-ईस्ट इंडिया में सिक्किम, असम और गंगटोक जैसे डेस्टिनेशन भी ट्रेंड में हैं |

YOUR REACTION?

Facebook Conversations