दुबई की बाढ़ में फंसे राहुल वैद्य
बता दें कि दुबई में हो रही लगातार के कारण पूरे शहर में भारी बाढ़ आ गई है, सड़कें नदियों में तब्दील हो गई है, घरों और रनवे में पानी भर गया है. इस हालात की एक झलक राहुल वैद्य ने भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो में राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) हाथ में जूते लेकर पानी के बीचों बीच से जाते हुए नजर आ रहे हैं.
सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि सिंगर के घुटनों तक पानी भरा हुआ नजर आ रहा है. इससे आप वहां के हालात का अंदाजा लगा सकते हैं. वहीं इसके अलावा राहुल ने अपने इंस्टा स्टोरी पर दुबई में बिताए खास पलों की झलक भी फैंस को दिखाई है.
Facebook Conversations