दिल दहला देने वाली घटना: जिगर के टुकड़े ने पिता को जिंदा जलाया, मां ने घर से भाग कर बचाई जान
त्वरित खबरे

बुरहानपुर 12/07/2022

 मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. अपने ही जिगर के टुकड़ने ने मां-बाप को जिंदा जलाने की कोशिश की है. जिसमें मां ने तो भागकर अपनी जान बचा ली, लेकिन बीमार पिता की जलने से दर्दनाक मौत हो गई. घटना खकनार के कालेर गांव की है. पुलिस आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है.

दरअसल मां-बाप बेटे की शराब पीने की लत से परेशान थे. शराब पीने के बाद अपने माता-पिता के साथ मारपीट करता था. इसलिए घर छोड़ दिया और वे खेत में झोपड़ी बनाकर रहने लगे. लेकिन बेटे को यह भी नागवार गुजरा. इसलिए उसने झोपड़ी में आग लगा दी. देर रात करीब 3 बजे बेटे ने खेत में बनी झोपड़ी में केरोसिन डालकर आग लगा दी. जिसमें पिता की मौत हो गई.

एसपी राहुल कुमार बताया कि आपसी विवाद के चलते बेटा माता-पिता से पहले भी मारपीट की थी. 302 का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के वक्त मां घर से भाग गई, पिता बीमार थे. इसलिए जिन्दा जल गए. घरेलू विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया गया है. आरोपी बेटे नंदलाल को गिरफ्तार कर पिता मोजीलाल के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations