बालोद: धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत बालोद जिले के विभिन्न ग्रामों में लाभ संतृप्त शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आसपास के विभिन्न ग्रामों के ग्रामीणों को लाभान्वित किया जाएगा। अपर कलेक्टर चन्द्रकांत कौशिक ने बताया कि धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत संतृप्त शिविर के आयोजन हेतु विकासखण्डवार स्थान व तिथि निर्धारित की गई है। जिसमें डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम देवरी में 19 जून, ग्राम अछोली में 20 जून, ग्राम दुधली में 23 जून, ग्राम मंगचुवा में 25 जून, ग्राम भंवरमरा में 27 जून और ग्राम बटेरा में 30 जून को शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम कोटागांव में 18 जून, ग्राम आमाडूला में 19 जून, ग्राम पथराटोला में 20 जून और ग्राम गुदुम में 21 जून निर्धारित है। बालोद विकासखण्ड के ग्राम दरबारी नवागांव में 18 जून, ग्राम खेरथाडीह में 19 जून, ग्राम बोड़की में 20 जून, ग्राम अमेारा में 23 जून, ग्राम देवारभाट में 24 जून और ग्राम मूल्लेगुड़ा में 25 जून निर्धारित की गई है। गुुरूर विकासखण्ड के ग्राम डोकला में 19 जून, ग्राम कपरमेटा में 23 जून और ग्राम पोड़ में 25 जून 2025 निर्धारित है। गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम गोरकापार में 19 जून, ग्राम खैरबना में 20 जून, ग्राम बोरगहन में 23 जून और ग्राम लासाटोला में 24 जून निर्धारित है। उक्त शिविर में चयनित ग्रामों के जनजातीय परिवारों को आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, अधिवास प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, जनधन खाता, बीमा कवरेज, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलॉग पेंशन, विश्वकर्मा योजना, मुद्रा ऋण, महिला एंव बाल कल्याण, टीकाकरण, जनजातीय परिवार के घरों में नल कलेक्शन, विद्युत कलेक्शन, उज्जवला, कौशल प्रशिक्षण, इत्यादि सेवाएं प्रदाय की जाएगी। इसके साथ ही सिकल सेल, की जॉच व स्वास्थ शिविर का आयोजन भी किया जाएगा।

Facebook Conversations