धान खरीदी में अनियमितता और टोकन की समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश; सेवा सहकारी समिति में जड़ा ताला, चक्का जाम की चेतावनी
त्वरित खबरें

बेमेतरा /सेवा सहकारी समिति में धान खरीदी के नियमों की अनदेखी और टोकन न कटने से नाराज किसानों ने उग्र प्रदर्शन किया। शासन के नियमानुसार प्रति बोरा 40.700 किलोग्राम धान खरीदा जाना चाहिए, लेकिन किसानों का आरोप है कि समिति के अध्यक्ष कन्हैया वर्मा, प्रबंधक राकेश वर्मा और मुकदम राकेश यादव द्वारा 41 किलो 300 ग्राम धान की तौल कराई जा रही है, जो सरकारी नियमों के विरुद्ध है।

टोकन की सीमा (Limit) न बढ़ने के कारण कई किसान अपनी उपज बेचने से वंचित हैं। इसी विरोध में किसानों ने समिति परिसर में एक घंटे तक ताला जड़ दिया। प्रदर्शनकारी किसानों—नवाज मोहम्मद, मुंशी खान, रूपेंद्र पाटिल, लोकेश मांडव, रूपेश साहू, हीरालाल वर्मा और अन्य—ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि सोमवार तक टोकन की लिमिट नहीं बढ़ाई गई, तो वे समिति में दोबारा ताला लगाकर चक्का जाम करेंगे और उग्र आंदोलन करेंगे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations