राजनांदगांव 31 अक्टूबर 2022।
प्रभारी उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं ने खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 अंतर्गत धान खरीदी कार्य किसी भी स्थिति में बाधित ना हो इसलिए आगामी आदेश पर्यन्त धान खरीदी केन्द्रों में कार्यरत डाटा एन्ट्री ऑपरेटर को उनके कार्यों के अतिरिक्त अंतरिम तौर पर धान खरीदी प्रभारी के रूप में भी कार्य करने आदेश जारी किया है। धान खरीदी कार्य 1 नवम्बर 2022 से प्रारंभ होना है। धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो इसके लिए 1 नवम्बर 2022 से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण की जानी है। जिले में स्थित प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के कर्मचारियों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में धान खरीदी कार्य से पृथक रहने की सूचना दी गई है एवं धान खरीदी कार्य की तैयारी में सहयोग नहीं किया जा रहा है, जिससे धान खरीदी कार्य प्रभावित होने की आशंका है। इसलिए यह व्यवस्था की गई है। धान उपार्जन का कार्य छत्तीसगढ़ शासन की अंत्यत महत्वपूर्ण योजना है।

Facebook Conversations