देर रात अचानक बिगड़ी तबियत बेलगांव के पास तोड़ा दम....
त्वरित खबरें राहुल ओझा ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

*युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत* 

डोंगरगढ़ पेट्रा निवास बीड़ी कालोनी निवासी उज्ज्वल शेंडे की बीती रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार युवक घटना के दिन रोज की तरह सामान्य रूप से अपने दिनचर्या में लगा हुआ था। 

 *देर रात अचानक बिगड़ी तबियत* 

उज्ज्वल शेंडे के परिजनों ने बताया कि घटना के दिन शाम वह अपने कुछ दोस्तों के साथ घूमने गया था। देर रात दोस्तों के माध्यम से सूचना मिली कि उज्ज्वल की तबियत बिगड़ गई है।

 *बेलगांव के पास तोड़ा दम*

उज्ज्वल की बिगड़ती तबियत को देखकर परिजनों व दोस्तों द्वारा उसे डोंगरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। फिर राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां रास्ते में बेलगांव के पास उज्ज्वल ने दम तोड़ दिया।।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations