डर क्या होता है? बताती हैं ये 4 हॉरर फिल्में, देखते ही खड़े हो जाएंगे रोंगटे, अकेले तो बिलकुल भी न देखें
त्वरित ख़बरें - अभिजीत दुबे रिपोर्टिंग

Make Me a Sandwich: साल 2019 में आई यह एक बेहद डरावनी शॉर्ट हॉरर फिल्म थी, जो आज भी लोगों के बीच काफी मशहूर है. इस फिल्म में एक बूढ़े दंपत्ति को दिखाया गया है, जिसमें बूढ़ा व्यक्ति हमेशा अपनी पत्नी से सैंडविच बनाने को कहता रहता है, लेकिन इस फिल्म का आखिरी सीन इतना खतरनाक है कि आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. इस फिल्म को आप फ्री में यूट्यूब पर देख सकते हैं


Mama: साल 2013 में आई इस शॉर्ट हॉरर फिल्म को अकेले देखते की हिम्मत तो न ही करना अच्छा होगा, क्योंकि यह इतनी डरावनी फिल्म है कि अकेले में आपके होश उड़ सकते हैं. फिल्म में दो छोटी बच्चियों को दिखाया गया है, जिसका पालन पोषण कोई अनजान शख्स करता नजर आता है. एक बार एक बच्ची अपनी बहन से कहती है कि उनकी मां वापस गई हैं और जब वे दोनों घर से बाहर निकलते हैं, तो सबके होश उड़ जाते हैं. इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं

Image

Other Side Of The Box: यह एक बेहद डरावनी शॉर्ट हॉरर फिल्म थी, जो साल 2018 में आई थी. इस फिल्म में एक कपल को एक गिफ्ट बॉक्स मिलता है, जो उनके एक फ्रेंड ने भेजा था. इस बॉक्स को खोलते ही उनकी जिंदगी में अजीबोगरीब चीजें होने लगती हैं. आखिर उस बॉक्स के पीछे की क्या कहानी थी, ये जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. इस फिल्म को आप यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं



Don’t Look Away: साल 2017 में आई यह शॉर्ट हॉरर फिल्म वाकई काफी डरावनी फिल्म थी, जिसमें एक लड़की अपने घर में अकेली होती है, क्योंकि उसके माता-पिता कहीं बाहर गए हुए होते हैं, लेकिन जब वह लड़की अपने घर की खिड़की से बाहर की ओर देखती है तो एक आदमी उसे बार-बार घूरता हुआ नजर आता है. तभी लड़की अपने पिता को कॉल करके इस बात की जानकारी देती है, लेकिन उनके पिता उसे बाहर देखने के लिए मना करते हैं. आखिर उसके पिता ने ऐसी नसीहत अपनी बेटी को क्यों दी यह जान आपके होश उड़ जाएंगे.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations