डोंगरगढ़ वन विभाग(उत्तर बोरतलाव) में बारिश के मौसम में हुआ कार्य,, लाखों का फर्जीवाड़ा...
डोंगरगढ़- उत्तर बोरतलाव वन परिक्षेत्र में वाटर शेड योजना के अंतर्गत कुर्रेझर सर्किल में कुर्रेझर एवं कौहापानी बिट में कंटूर, चेक डेम एवं अन्य कार्यों के लिए लगभग 20 से 25 लाख रूपए का बजट स्वीकृत हुआ था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नियमविरुद्ध तरीके से बरसात के मौसम में वन विभाग द्वारा उक्त कार्य करवाया गया।
मीडिया टीम द्वारा जब कार्यस्थल का अवलोकन किया तो बमुश्किल 4–5 लाख रूपए का ही खर्च होना प्रतीत होता है। इस प्रकार बीहड़ जंगल में बसे क्षेत्र जहां कोई आम व्यक्ति पहुंच ही नहीं पाता इसी बात का लाभ उठाकर वन विभाग के अधिकारियों कर्मचारीयों रेंजर, डिप्टीरेंजर एवं ऑफिस मे पदस्थ (बाबू) के मिलीभगत से बड़े भ्रष्टाचार की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।

Facebook Conversations