डोंगरगढ़ स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में चरमराई स्वच्छता व्यवस्था ।
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

राहुल ओझा ब्यूरो प्रमुख डोंगरगढ़ :- एक तरफ शासन-प्रशासन जहां पर बच्चों के शिक्षा दीक्षा पर विशेष योजना के तहत धरातल पर अलग-अलग कार्यक्रम चला रहे हैं। विद्यार्थियों की उत्तम शिक्षा हेतु विद्यालयों में स्वच्छ सुंदर वातावरण युक्त माहौल बना रहे हैं। वही डोंगरगढ़ विधानसभा में संचालित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में इन दोनों विद्यार्थी गंदगियों के बीच पढ़ने को मजबूर है। स्कूल के एंट्री गेट से लेकर प्लेग्राउंड तक ऐसे कचरा पड़े हुए है । इसे उत्पन्न संक्रमण से तरह-तरह के बीमारी छोटे-छोटे बच्चों में फैलने का खतरा निरंतर बना हुआ है यही बच्चे जब स्कूल से घर जाएंगे तो अपने साथ तरह-तरह के संक्रमित बैक्टीरिया अपने घर लेकर जाएंगे और और अपने घरों व आसपास के क्षेत्र में भी संक्रमण फैलाएंगे। बच्चों के पलकों ने भी कई बार स्वच्छता संबंधी समस्या को लेकर शाला प्रबंधन समिति तथा प्राचार्य को मौखिक शिकायत किए हैं। मगर स्कूल में फैली गंदगी के संबंध में कोई हल आज तक नहीं निकला है नहीं कोई साफ सफाई हुई है देखने वाली बात यह है कि मामला प्रकाश में आने के बाद स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त होती है या गंदगी और फैलते ही चली जाती है या बच्चे इसी तरह फैली गंदगियों में पढ़ाई करने को विवश रहते हैं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations