डोंगरगढ़ शहर के द्वारा एक बैठक आयोजित की गई जिसमें निवर्तमान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय राज सिंह से मिलने सभी कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे....
त्वरित खबरें राहुल ओझा ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

 आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डोंगरगढ़ शहर के द्वारा एक बैठक आयोजित की गई जिसमें निवर्तमान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय राज सिंह से मिलने सभी कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे....

          जिस दिन संगठन सृजन में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों की सूची आई उस दिन विजयराज सिंह शहर में उपस्थित नहीं थे, कल रात्रि उनका डोंगरगढ़ आगमन हुआ , जिसके कारण आज सुबह सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उनसे मिलने पहुंचे। 

        संगठन के निर्णय को लेकर सभी कार्यकर्ताओं में आक्रोश का माहौल दिखा सभी ने अपना विरोध दर्ज कराया। 

        विगत कुछ माह पूर्व कांग्रेस के द्वारा संगठन सृजन की बैठक ली गई थी जिसमें डोंगरगढ़ चार लोगों ने अपना दावा प्रस्तुत किया था, जिसमें विजय राज सिंह, हरीश भंडारी, प्रमोद ठाकुर, मतीन खान ने अपना दावा प्रस्तुत किया था। 

         सर्वाधिक समर्थन विजय राज सिंह को प्राप्त हुआ जिसके कारण हरीश भंडारी जी ने अपना नाम वापस ले लिया था परंतु संगठन सृजन के निर्णय में हरीश भंडारी को ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया, जबकि कार्यकर्ताओं का कहना था की विजय राज सिंह का कार्यकाल अभी पूर्ण नहीं हुआ है और ना ही उनमें ऐसी कोई कमी है कि उन्हें पद से हटाया जाए बल्कि उनके द्वारा डोंगरगढ़ कांग्रेस को एक नई ऊर्जा भी मिली थी,सभी कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा गया और सभी ने इस बात को संगठन के समक्ष रखने का निर्णय लिया।

      विजय राज सिंह के द्वारा सभी कार्यकर्ताओं से संगठन के निर्णय को स्वीकार करने हेतु निवेदन किया गया इसके पश्चात कार्यकर्ता शांत हुए तथा वर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष हरीश भंडारी भी उनसे मिलने नवीन विश्रामगृह भेंट करने पहुंचे जहां पर विजयराज सिंह और सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations