डोंगरगढ़ - हनुमान मंदिर चिचोला में हनुमान जी की मूर्ति की आंख चोरी होने से धार्मिक संगठनों में आक्रोश.
त्वरित खबरें राहुल ओझा ब्यूरो प्रमुख रिपोर्टिंग

*डोंगरगढ़ - हनुमान मंदिर चिचोला में हनुमान जी की मूर्ति की आंख चोरी होने से धार्मिक संगठनों में आक्रोश....

 ग्राम चिचोला स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में स्थापित हनुमान जी की मूर्ति की आंख अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर ली गई है। अत्यंत दुख एवं चिंता का विषय यह है कि यह घटना पहली बार नहीं हुई है, बल्कि मूर्ति की आंख तीसरी बार चोरी हुई है।

बार-बार इस प्रकार की घटना होने से क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं तथा मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी प्रश्नचिन्ह लग रहा है। आशंका है कि कुछ असामाजिक तत्व जानबूझकर धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाने एवं क्षेत्र की शांति व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं।

धार्मिक संगठनों द्वारा संबंधित पुलिस थाने में लिखित रूप से शिकायत दर्ज करवाते हुए  अनुरोध किया है कि उक्त घटना की गंभीरता से जांच कर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने  तथा साथ ही मंदिर परिसर में नियमित गश्त एवं आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations