डेढ़ वर्षीय बच्चे का अपहरण : 20-25 हजार रुपए फिरौती मांगता, नहीं मिलने पर बच्चे को मार डालता।
त्वरित खबरे

बैकुंठपुर, 26 मई 2022

 एक नाबालिग ने बुधवार की आधी रात घर की बिजली गुल कर डेढ़ वर्षीय बच्चे का अपहरण कर लिया। बच्चे को लेकर वह जंगल में चला गया। शिकायत के चंद घंटे बाद ही पुलिस ने अपचारी नाबालिग को पकडक़र उसके कब्जे से बच्चे को बरामद कर लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने फिरौती (Ransom) के लिए ऐसा किया था। उसने कहा कि 20-25 हजार रुपए फिरौती मांगता, नहीं मिलने पर बच्चे को मार डालता। अपचारी नाबालिग के मुंह से ये बात सुनकर पुलिस भी हैरान (Shocked) रह गई। पुलिस ने अपचारी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे किशोर न्यायालय में पेश किया

कोरिया जिले के खडग़वां थाना अंतर्गत ग्राम मझौली के माझापारा निवासी वंश कुमार सिंह पिता शिवराम 32 वर्ष अपनी पत्नी व डेढ़ वर्षीय बेटे धु्रव कुमार के साथ बुधवार की रात सोया था। रात करीब 12 बजे घर की बिजली अचानक गुल हो गई। यह देख पति-पत्नी लाइट बनाने कमरे से बाहर निकल गए।

जब बनाकर लौटे तो लाइट फिर कट गई। दोबारा बनाकर लौटे तो बिस्तर पर सोया बेटा गायब था। इससे दोनों हड़बड़ा गए, बच्चे को उन्होंने काफी खोजा लेकिन नहीं मिला। गुरुवार की सुबह वंशकुमार थाने पहुंचा और बेटे के अपहरण की शिकायत की। सूचना मिलते ही पुलिस ने धारा 457, 363 के तहत अपराध दर्ज कर बालक की खोजबीन शुरु की।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations