डाबर के '100% शुद्ध' दावे पर FSSAI सख्त, शहद-घी समेत कई उत्पादों की बिक्री पर रोक
त्वरित खबरें :अरुण रिपोर्टिंग

नई दिल्ली। खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने '100% शुद्ध' दावे के साथ बेचे जा रहे डाबर के कुछ खाद्य उत्पादों पर अंतरिम कार्रवाई करते हुए उनकी बिक्री पर रोक लगा दी है। यह कार्रवाई उत्पादों के लेबल पर किए गए दावों की जांच के दौरान की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्रवाई की जद में शहद, घी सहित अन्य खाद्य उत्पाद शामिल हैं। FSSAI ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इन उत्पादों के संबंध में 15 दिनों के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

FSSAI का कहना है कि खाद्य उत्पादों पर किए जाने वाले दावे उपभोक्ताओं को भ्रमित करने वाले नहीं होने चाहिए और वे निर्धारित खाद्य सुरक्षा एवं लेबलिंग मानकों के अनुरूप होने चाहिए। जांच पूरी होने तक संबंधित उत्पादों की बिक्री पर अंतरिम रोक लागू रहेगी।

वहीं, कंपनी की ओर से इस मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। जांच रिपोर्ट आने के बाद FSSAI आगे की नियामकीय कार्रवाई पर निर्णय लेगा।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations