चिखली पुलिस द्वारा अवैध गांजा बिक्री करने पर की गई कार्यवाही....
त्वरित खबरें राहुल ओझा ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

*चिखली पुलिस द्वारा अवैध गांजा बिक्री करने पर की गई कार्यवाही* 

*अवैध गांजा बिक्री कर रहे 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार* 

*आरोपियों के  कब्जे से 562 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 6300 रुपए, बिक्री की रकम 16700 रुपए साथ ही गांजा तौलने में उपयोग की जाने वाली इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन कीमती 580 रुपए, तीन नग चिलम जुमला कीमती 23580 रुपए की विधिवत की गई जप्ती।*

 

*गांजा बिक्री करने वाले आरोपियों का नाम -* 

 (1) सिमरन खान पति भक्तराज ढीमर उम्र 25 वर्ष निवासी रामनगर मदरसा रोड चिखली जिला राजनांदगांव।

(2) गिरिजा जंघेल पिता भगवान दास उम्र 25 वर्ष निवासी सोहागपुर थाना परपोड़ी जिला बेमेतरा।

           मान् पुलिस अधीक्षक महोदय  मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय  पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में जिले मे शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने असामाजिक तत्वों  गुुण्डा बदमाश, अवैध शराब/गांजा बिक्री- परिवहन  करने  वालों के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे अभियान कार्यवाही के तारतम्य मे दिनांक 18.08.2025 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि रामनगर मदरसा रोड स्थित मकान में सिमरन खान नामक महिला अपनी सहयोगी गिरजा जंघेल नामक महिला के साथ मिलकर अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बेच रही है सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करते हुए गवाहों के साथ रवाना होकर मुखबिर बताएं स्थान पर पहुंचकर आरोपियों के मकान को चारों तरफ से घेराबंदी कर हमराह स्टाफ और गवाहों के रेड कार्यवाही किया गया रेड कार्यवाही दौरान आरोपियों से नाम पता पूछने पर उपरोक्त अनुसार अपना नाम पता बताएं जिनके घर की तलाशी लेने पर एक ग्रे कलर के स्कूल बैग में पॉलिथीन में भरा हुआ मादक पदार्थ गांजा, नकदी रकम, गांजा तौलने का इलेक्ट्रॉनिक मशीन, गांजा पीने का 03 नग चिलम एवं सेलो टैप प्राप्त हुआ जिसे मौके पर विधिवत कार्यवाही करते हुए जप्त किया गया, आरोपियों का कृत्य धारा 20(b) एन.डी.पी.एस. एक्ट का पाए जाने से मौके पर गिरफ्तार कर कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय पेश किया गया।

          उपरोक्त कार्यवाही में प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव,  सहायक उप निरीक्षक इब्राहिम खान, म.प्र.आर वंदना पटले, महिला प्रधान आरक्षक धनसिर, प्रधान आरक्षक सुरेंद्र रामटेक, आरक्षक मनोज जैन, मिर्जा असलम, आदित्य सोलंकी, सुनील बैरागी, तामेश्वर भुआर्य एवं चौकी चिखली स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका एवं सराहनीय योगदान रहा है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations