राजनांदगांव। नगर विकास की कडी में नगर निगम द्वारा मूलभूत सुविधा रोड नाली के अलावा सामुदायिक भवन, उद्यान, मुक्तिधाम उन्नयन, तालाब सौदर्यीकरण कार्य कराया जा रहा है। इसी कडी में आज महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने चिखली वार्ड नं. 5 में राज्य प्रवर्तित योजनांतर्गत 37.00 लाख रूपये की लागत से चिखली तालाब का सौदर्यीकरण कार्य तथा पार्षद निधि अंतर्गत 5.00 लाख रूपये की लागत से चिखली तालाब के पास सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य एवं वार्ड नं. 6 में महापौर निधि अंतर्गत 2.20 लाख रूपये की लागत से कालीमाई मंदिर के पास निर्मित सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य एवं 1.88 लाख रूपये की लागत से शासकीय प्रेस के पास निर्मित सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का भूमिपूजन पूजा अर्चना कर श्रीफल फोड कर किया। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष श्री हरिनारायण पप्पू धकेता, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य श्री मधुकर वंजारी, श्री विनय झा,भागचंद सहू,श्रीमती दुलारी साहू,गणेश पवार, वार्ड नं. 6 के पार्षद श्री अरविन्द्र वर्मा, जिला योजना समिति के सदस्य श्री सिद्धार्थ डोंगरे व श्री अमीन हुड्डा, पार्षद श्रीमती पूर्णिमा नागदेवे व श्री शरद पटेल,नामांकित पार्षद श्री प्रभात गुप्ता, युवा नेता व पार्षद प्रतिनिधि श्री आसिफ अली, पूर्व पार्षद श्री अवधेश प्रजापति, पार्षद प्रतिनिधि श्री संचिन टुरहाटे विशेष रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में वार्ड के श्रीमती भाना बाई, रूखमणी साहू, रमदसनिन साहू, बिंदा साहू, कचरा साहू, सुशीला साहू, प्रीति साहू, दुखिया साहू, कलिंद्री साहू, जानकरी साहू, पेमिंन साहू, राधा साहू, श्रीराम साहू, कोमू यादव, लोकु यादव, योगेश्वर साहू, राम कुमार साहू, ममता साहू, रामदयाल साहू,वासुदेव साहू, कुलेश्वर साहू ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ से आत्मीय स्वागत किया। स्वागत पश्चात अतिथियों द्वारा सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण तथा तालाब सौदर्यीकरण कार्य का पूजा अर्चना कर, श्रीफल फोड कर भूमिपूजन किया गया।
कार्यक्रम में महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने बताया कि नगर निगम द्वारा मूलभूत सुविधा रोड नाली निर्माण सहित राज्य प्रवर्तित योजनांतर्गत सामुदायिक भवन,मुक्तिधाम उन्नयन, तालाब सौदर्यीकरण, उद्यान निर्माण कार्यो के लिये शासन द्वारा स्वीकृत राशि से सभी वार्डो में विकास कार्य कराये जा रहे है, इसी कडी में आज चिखली में विभिन्न सामुदायिक भवनों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण एवं तालाब सौदर्यीकरण के लिये भूमिपूजन किया गया, उक्त निर्माण कार्य प्रांरभ कर गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण कराया जायेगा ताकि सामुदायिक भवनों का सदुपयोग हो सके, इसके अलावा तालाब सौदर्यीकरण के पूर्व जो परेशानी होती थी सौदर्यीकरण उपरांत उससे निजात मिलेगा। उन्होंने बताया कि तालाब सौदर्यीकरण के तहत स्टोन, पिचिंग, पाथवे, रैलिंग आदि लगाकर वृक्षा रोपण किया जायेगा तथा मुंडन स्थल का उन्नयन भी किया जायेगा। इस अवसर पर उप अभियंता सुश्री सुषमा साहू सहित वार्डवासी उपस्थित थे।

Facebook Conversations