चीनी में 75 रुपए की तेजी, रिफाइंड तेल में भी उछाल
त्वरित खबरे - गेहूं और जीरे में गिरावट

जयपुर १३ अप्रैल राजस्थान में खाद्य तेलों में मंगलवार को 20 रुपए प्रति टिन तक बढ़े हैं। देसी घी में भी 6 रुपए टिन की मामूली तेजी है, जबकि वनस्पति घी के दाम 10 रुपए तक गिरे हैं। जयपुर मंडी में जिंसों के भाव आज भी स्थिर रहे। सरसों 42 प्रतिशत मिल डिलीवरी के भाव 7100 रु. क्विंटल रहे।

सीकर मंडी की बात करें तो गेहूं के भाव यहां सोमवार के मुकाबले मंगलवार को 200 रुपए गिरकर अधिकतम 2400 रुपए क्विंटल रहे। ग्वार में 100 रुपए की गिरावट है, भाव 5900 रुपए क्विंटल रहे। चना भी 100 रुपए टूटकर 4800 के भाव बिका। सरसों में 100 रुपए की तेजी के साथ यह 6400 रुपए प्रति क्विंटल बिकी। जौ के भाव 100 रुपए गिरकर 2900 रुपए क्विंटल पर आ गए।

नागौर की मेड़ता मंडी में चना और ग्वार में तेजी रही। वहीं जीरा 500 रुपए उतरकर 24000 रुपए प्रति क्विंटल तक आ गया। सौंफ के भाव भी 300 रुपए उतरकर 12700 रु. क्विंटल रहे। पाली में गेहूं 400 रुपए चढ़कर 2900 रु. क्विंटल बिका। ज्वार में भी 300 रुपए की तेजी रही। वहीं सरसों 42 प्रतिशत के भाव आज 6550 रुपए प्रति क्विंटल रहे।

पाली की सुमेरपुर मंडी में किराना बाजार में भी तेजी दिखी। खाद्य तेलों में 10 से 20 रुपए तक की तेजी दिखी है। पॉम आयल 25 से 50 रुपए प्रति टिन तक महंगा हुआ है। देसी घी के दाम भी 6 रुपए प्रति टिन तक बढ़े हैं। शक्कर के दाम में 50 से 75 रुपए प्रति क्विंटल तक की बढ़ोतरी हुई है। कोटा मंडी में आज चना 50 रुपए मंदा रहा। सरसों 100 रुपए और धनिया 150 रुपए तेज रहा। चीनी में 70 रुपए क्विंटल की तेजी रही।

जयपुर मंडी में मंगलवार को खाद्य कृषि जिंसों व उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे।

खाद्य जिंसआज का भाव
गेहूं ग्रीडिंग (मशीन क्लीन)2450-2800 रु./क्विंटल
गेहूं मिल डिलीवरी2225रु./क्विंटल
जौ - लूज2900-3000 रु./क्विंटल
बाजरा2100-2200 रु./क्विंटल
सरसों लूज6300-6400 रु./क्विंटल
सरसों (42 प्रतिशत) मिल डिलीवरी7100 रु./क्विंटल
चना देसी लूज4750-4800 रु./क्विंटल
देसी चना मिल डिलीवरी5125रु./क्विंटल
चावल बासमतीचावल परमल 2450-3500, बासमती कच्चा 6000-12500, बासमती सेला 6000-9400 रु./क्विंटल
तेल रिफाइंडचंबल- 2640 फोर्च्यून- 2640 दीपज्योति- 2550 सदाबहार- 2530 परंपरा - 2575 सोना सिक्का (मूंगफली) - 3100 प्रति टिन (टैक्स पेड)
देसी घीसरस- 7500, कृष्णा -7320, मधुसूदन- 7425 अमूल- 7440- (प्रति टिन)


नागौर कृषि उपज मंडी में जिंसों के भाव (प्रति क्विंटल)

कृषि जिंस का नामन्यूनतम भाव (रुपए में)अधिकतम भाव (रुपए में)
जीरा1800024000
ग्वार56006000
मूंग50006800
सौंफ1000012500
इसबगोल1100012700
तिल80008900
ज्वार20002700
सरसों58006250


खाद्य जिंसआज का भाव
तेलसरसों तेल 2425-2450, लखोटिया 2531, ज्योति 2411, नौ दुर्गा 2361, मूंगफली तेल पोस्टमैन 2690-2700, अरंडी तेल 2600-2650, नारियल तेल जीएस 2750, तिल्ली तेल कमल 2675-2700, कपासिया तेल विमल 2520-2525, सोयाबीन तेल श्रीजी 2575-2580, फॉर्चुन 2635-2640, ज्योति सोया 2551, पॉम तेल 2475-2550, ज्योति पॉम 2501 (प्रति टिन 15 किलो)
देसी घीनोवा 485-488, कृष्णा 485-490 अमूल 503-505, सागर 508-510 (प्रति किलो)
वनस्पति घीडालडा 2340-2350 (प्रति टिन 15 लीटर)
गुड़-शक्करशक्कर एम 3925-3950, शक्कर एस 3825-3850, गुड़ खुरपा 3300-3350, गुड़ कोल्हापुर 4250-4300, गुड़ महालक्ष्मी 4350-4400, मकाणा 4200-4250, पतासा 5000-5200, बुराखांड 4150-4200, साकर 4800-5200 (प्रति क्विटंल)
दालमूंग दाल 7900-8800, मूंग मोगर 8200-9500, चना दाल 5700-6500, उड़द मोगर 9000-9800, तुअर दाल 8300-8600, मसूर दाल 8000-8200 (प्रति क्विटंल)
चावलबासमती 3800-15000, परमल सफेद 2200-3800, परमल चेला 2200-4200, चावल कणी 1900-2100, कोलम गुजरात 2800-4800 (प्रति क्विटंल)
बेसन-आटा, मैदा- सूजीबेसन श्रीजी 2660-2675, गाय छाप 3500-3525, अशोका 4200-4225 (50 किलोग्राम), आटा कृष्णा भोग 2500-2600, आटा श्याम भोग 2560 (50 किलोग्राम), मैदा 1220-1225, सूजी 1260-1270 (45 किलोग्राम), नारियल पानी वाला 1075 (60 नारियल), खोपरा कोचिन 11100-11300, खोपरा कटिंग 12200-12500, गोटा कार्टून 21500-22500
मिर्च-मसालामिर्च 15000-22500, हल्दी 9500-10500, धनिया 12500-13500, मेथी 8000-8500 (प्रति क्विटंल)
चायपत्तीशूरवीर 380, गोल्डन ईगल प्रिमियम 340, गोल्डन ईगल 300, चेतक गोल्ड 350, चेतक 290, गोल्डन कप 350, अनुपम गोल्ड 265, धाकड 305, अशोका 285 (प्रति किलो)

YOUR REACTION?

Facebook Conversations