छूही खदान में 4 लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू कार्य जारी…
त्वरित ख़बरें

मनेन्द्रगढ़ -  ग्राम पंचायत बंजारीडांड के मूर्तहवा जंगल में छूही मिट्टी खोदते समय लगभग 4 लोग जमीन में दब गए | घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कार्य जारी कर दिया है | इस दौरान 3 महिला और 1 पुरुष को मृत अवस्था में बाहर निकाला गया है | जानकारी के अनुसार एक मृत महिला ग्राम पंचायत गड़तर की बताई जा रही है |वहीं दूसरी ग्राम पंचायत मनसुख के घूघरापारा की | पुलिस और वन विभाग की टीम के साथ ग्रामीण रेस्क्यू में लगे हुए हैं | अभी भी 2 लोगों का रेस्क्यू जारी है |

YOUR REACTION?

Facebook Conversations