छुरिया कॉलेज के प्रोफेसर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: 2 से 3 दिन पुराना शव
त्वरित खबरे

24 मई 2022 

शासकीय महाविद्यालय छुरिया में पदस्थ एक प्रोफेसर की आज संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद किया गया है। वे नगर के जेन्ट्स क्लब मैदान के पास एक किराए के मकान में अकेले निवास करते थे। जानकारी के अनुसार मूलत: ग्राम बिटाल (दल्लीराजहरा) निवासी एस कुमार गौर 42 वर्ष विगत कई वर्षों से शासकीय महाविद्यालय छुरिया में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत थे। वे यहां एक किराये का मकान लेकर रहते थे। वे यहां अकेले रहते थे, उनकी पत्नी का भी 2017 में देहान्त हो गया था।


Image

जानकारी के अनुसार मृतक श्री गौर के साले ने दो-तीन दिनों से अपने जीजाजी के किसी प्रकार के कॉल नहीं आने पर आज जब उनको कॉल किया, तो मोबाइल की घंटी जाती रही, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। ऐसा दो तीन बार होने पर उनसे मिलने के आज वे यहां पहुंचे, तो सामने घर का दरवाजा खुला हुआ था और उसके जीजाजी पलंग से नीचे मृत अवस्था में पड़े हुये थे। खून इधर उधर फैला हुआ था। उनकी मौत कैसे हुई, इसको लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

कमरे में कूलर चालू था
सूचना के बाद तुरंत पुलिस पहुंची और छानबीन में लग गई। बताया जाता है कि जिस समय पुलिस वहां पहुंची, कमरे में कूलर चालू था। पुलिस अभी इस मामले को लेकर अभी कुछ भी कहने से बच रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है, इस तरह का बयान दे रही है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations