छुरिया डोंगरगावं मार्ग पर घण्टे भर से अधिक समय तक लगा रहा में  विधायक प्रतिनिधि अपने ही  सरकार के खिलाफ बैठे धरने पे:
त्वरित खबरे : कलेक्टर द्वारा मुख्यमंत्री से चर्चा करवाने के आश्वासन पर चक्काजाम हुआ समाप्त मुज़्ज़म्मिल खान,छुरिया :

17 नवम्बर 2022

छुरिया: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के पश्चात जैसे ही छुरिया से चिल्हाटी के लिए रवाना हुए गैन्दाटोला में कॉलेज खोलने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने छुरिया डोंगरगांव मार्ग पर चक्काजाम कर दिया । लगभग घण्टे भर तक चक्काजाम चलता रहा । इस दौरान मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रही । कई सरकारी वाहन भी जाम में फंस गए । चक्काजाम के दौरान ग्रामीणों का कहना था कि वे लंबे समय से गैन्दाटोला में कालेज निर्माण की मांग कर रहे हैं अब तक जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों को कई बार आवेदन, निवेदन कर चुके हैं इसके बावजूद उनकी मांग पूरी नही हुई । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान छुरिया आगमन को लेकर उन्हें उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री गैन्दाटोला को कॉलेज की सौगात देंगे लेकिन ऐसा नहीं होने पर मुख्यमंत्री के काफिले के निकलते ही गैन्दाटोला के ग्रामीणों ने अचानक चक्काजाम कर दिया ।

सड़क पर ग्रामीण, महिलाएं तथा बच्चे बैठ गए । घण्टे भर तक चले चक्काजाम के दौरान एसडीएम सुनील कुमार नायक, तहसीलदार अनुरिमा टोप्पो, टीआई रामवअवतार धुर्वे आदि मौके पर पहुंचे । यहां उन्होंनेे ग्रामीणों से चर्चा की इसके बावजूद ग्रामीणों का आक्रोश शांत नहीं हुआ । इसके पश्चात एसडीएम  नायक ने मोबाईल पर कलेक्टर डोमन सिंह से आंदोलनकारियों की चर्चा कराई । इस पर कलेक्टर सिंह ने आंदोलनकारियों के प्रतिनिधिमंडल को चौकी आमंत्रित किया, जहां मुख्यमंत्री से मुलाकात करने की समझाईश दी । इसके पश्चात ग्रमीणों का आंदोलन समाप्त हुआ, साथ ही धरना स्थल से ही प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी मांग रखने के लिए अं.चौकी की ओर रवाना हुआ ।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations