छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 के सफल आयोजन के लिये उपायुक्त सुदेश ंिसंह ने ली बैठक
त्वरित खबरे : आयोजन समिति, राजीव युवा मितान क्लब स्तरीय समिति एवं राजीव युवा मितान क्लब जोन स्तरीय समिति का हुआ गठन

राजनांदगांव 1 अक्टुबर 2022

छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण क्षेत्र एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने, प्रतिभागियो को मंच प्रदान करने, उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और खेल भावना का विकास करने हेतु राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढिया ओलंपिक 2022-23 का आयोजन किये जाने का निर्णय लिया गया है। छत्तीसगढिया ओलंपिक का आयोजन राज्य स्तर, संभाग स्तर, जिला स्तर तथा ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों मंे किया जाना है। शासन द्वारा नगरीय निकाय क्षेत्र में सफल आयोजन करने के आदेश दिये गये है। शासन के आदेशानुसार नगर निगम राजनांदगांव में सफल आयोजन किये जाने महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख एवं आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी के निर्देश पर आज उपायुक्त  सुदेश कुमार सिंह ने बैठक लेकर आयोजन समिति, राजीव युवा मितान क्लब स्तरीय समिति एवं राजीव युवा मितान क्लब जोन स्तरीय समिति का गठन किया है।

उपायुक्त सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण क्षेत्र एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने छत्तीसगढिया ओलंपिक 2022-23 आयोजित करने शासन के आदेशानुसार एवं महापौर महोदया तथा आयुक्त महोदय के निर्देश पर आज बैठक लेकर छत्तीसगढिया ओलंपिक के सफल आयोजन के लिये समितियों का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढिया ओलंपिक में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगडी दौड, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बाटी (कंचा), बिल्लस, फुगडी, गेडी दौड, भंवरा, 100 मीटर की दौड एवं लंबी कूद को शामिल किया गया है। प्रतियोगिता में महिला एवं पुरूष दोनो वर्ग के प्रतिभागी भाग लेगे। आयु वर्ग में 18 वर्ष तक, 18 से 40 वर्ष तक एवं 40 वर्ष से अधिक उम्र के प्रतिभागी भाग लेगे। उन्होंने बताया कि खेल आयोजन के लिये 6 स्तर में बाटा गया है, जिसमें राजीव युवा मितान क्लब, जोन (08 क्लब को मिलाकर 1 जोन होगा) विकास खण्ड/नगरीय क्लस्टर स्तर, जिला स्तर, संभाग स्तर व राज्य स्तर में खेल होगे।

उपायुक्त  सिंह ने बताया कि नगरीय निकाय क्षेत्र में दो स्तर में खेल आयोजित किये जायेगे, जिनमें पहला राजीव युवा मितान क्लब स्तर जिसका आयोजन 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक किया जायेगा एवं दूसरा जोन स्तर (08 क्लब को मिलाकर 1 जोन होगा) जिसका आयोजन 15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक किया जायेगा। इसमें से चयनित प्रतिभागी आगे के स्तरों में खेल का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि नगर निगम राजनांदगांव द्वारा सफल आयोजन के लिये आयोजन समिति का गठन किया गया है। आयोजन समिति के अध्यक्ष कार्यपालन अभियंता यू.के.रामटेके होगे एवं प्र.सहायक अभियंता संदीप तिवारी सदस्य सचिव होगे। इसके अलावा दिग्विजय स्टेडियम समिति के मैनेजर  रणविजय प्रताप सिंह, महापौर परिषद के सचिव संजीव मिश्रा व ठा. प्यारेलाल ंिसह स्कूल के प्र.प्राचार्य भूषण साव सदस्य होगे।

उपायुक्त  सिंह ने आगे बताया कि शासन के आदेशानुसार राजीव युवा मितान क्लब स्तरीय समिति का भी गठन किया गया है, जिसके संरक्षक संबंधित वार्ड के पार्षद होगे, अध्यक्ष संबंधित वार्ड के राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष होगे एवं उपायुक्त  सुदेश कुमार सिंह सदस्य सचिव होगे। इसके अलावा ठा. प्यारेलाल ंिसह स्कूल के प्र.प्राचार्य श्री भूषण साव व ठा.प्यारेलाल सिंह स्कूल के पी.टी.आई.  हेमंत सोनवानी सदस्य होगे। इसी प्रकार राजीव युवा मितान क्लब जोन स्तरीय समिति का गठन किया गया है, जिसके अध्यक्ष उपायुक्त  सुदेश कुमार सिंह होगे। सदस्य सचिव प्र.सहायक अभियंता  प्रणय मेश्राम तथा ठा. प्यारेलाल ंिसह स्कूल के प्र.प्राचार्य  भूषण साव व ठा.प्यारेलाल सिंह स्कूल के पी.टी.आई. हेमंत सोनवानी सदस्य होगे।

उपायुक्त सिंह ने बताया कि सभी समिति शासन गाईड लाईन अनुसार दिनांक 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2022 तक राजीव युवा मितान क्लब स्तरीय एवं 15 अक्टूबर से 20 अकटूबर 2022 तक जोन स्तरीय छत्तीसगढ़ के निर्धारित पारंपरिक खेलों का आयोजन सफलता पूर्वक करेगे। उन्होंने बताया कि नगरीय क्षेत्र राजनांदगांव के 51 वार्डो को  6 जोनों में विभक्त किया गया है, जिसमें जोन 1 से 3 मे 9-9 वार्डो को एवं जोन 4 से 6 में 8-8 वार्डो को बाटा गया है। उन्होने बताया कि आज की बैठक में महापौर महोदया एवं आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार छत्तीसगढिया ओलंपिक  के आयोजन के लिये रूप रेखा तैयार की गयी। बैठक में  दिग्विजय स्टेडियम समिति के मैनेजर  रणविजय प्रताप सिंह, महापौर परिषद के सचिव संजीव मिश्रा व ठा. प्यारेलाल ंिसह स्कूल के प्र.प्राचार्य  भूषण साव, समाज कल्याण अधिकाीर भूपेन्द्र वाडेकर,प्र.कार्यालय अधीक्षक  अशोक चौबे, पी.टी.आई.  हेमंत सोनवानी आदि उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations