छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार सुबह एक खौफनाक वारदात ने सबको हिलाकर रख दिया। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी फेज-2 में एक सूटकेस में युवक की लाश मिली, जिसे सीमेंट से प्लास्टर कर ट्रंक में बंद कर सुनसान जगह पर फेंका गया था
पुलिस ने इस मामले में रिटायर्ड एएसआई के बेटे अंकित उपाध्याय और उसकी पत्नी शिवानी शर्मा को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान किशोर पैंकरा के रूप में हुई है।पैसों के लेनदेन की वजह से हत्या को अंजाम दिया गया है|
वकील पति बना मास्टरमाइंड, CCTV में हुए कैद
अंकित पेशे से वकील है और इस जघन्य हत्या का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। हत्या के बाद दोनों रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली फरार हो गए थे। लेकिन लाश ठिकाने लगाते वक्त दोनों सीसीटीवी में कैद हो गए थे।
सूटकेस में सीमेंट का प्लास्टर, ट्रंक में बंद कर फेंका शव
घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र की है। आरोपी युवक का गला काटकर उसकी लाश को पहले सूटकेस में ठूंसा, फिर उसमें मोटा सीमेंट प्लास्टर कर दिया। बाद में उस सूटकेस को ट्रंक में बंद कर इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के सुनसान इलाके में फेंक दिया गया।
स्थानीय लोगों को दोपहर से दुर्गंध आ रही थी। शाम होते-होते लोगों ने झाड़ियों में ट्रंक देखकर पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस ने ट्रंक खोला तो उसके अंदर सूटकेस में युवक की लाश मिली। शव सूटकेस फाड़कर बाहर निकल रहा था।
फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलाए वाहन, चौंकाने वाली साजिश
आरोपियों ने चालाकी से अल्टो कार में सेंट्रो की फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी। सीसीटीवी में सामने की प्लेट पर CG 04 B-7700 नंबर दिखा, जो कि एक पुरानी सेंट्रो कार का है। पीछे की नंबर प्लेट को तोड़ दिया गया था।
सुबह 9.50 बजे निकली कार, पास में स्कूटी पर संदिग्ध युवती भी
फुटेज में साफ दिखा कि कार से लाश को ट्रंक में डालकर फेंका गया। कार में दो लोग सवार थे और एक स्कूटी सवार युवती भी आसपास मंडरा रही थी। इलाके से महज़ 100 मीटर की दूरी पर बस्ती है, जहां लोगों में डर का माहौल है।
गला काटा, हाथ-पैर बांधकर लाश मोड़ी गई
फोरेंसिक टीम की जांच में सामने आया कि युवक का गला धारदार हथियार से काटा गया था। शव को मोड़कर हाथ-पैर बांधकर सूटकेस में ठूंसा गया था ताकि जगह बन सके। पुलिस लापता युवकों की सूची से पहचान में जुटी है।
स्थानीय दुकानदार से मिला सुराग
पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि ट्रंक गोलबाजार के पेटीलाइन से खरीदा गया था। दुकानदार शब्बीर ने बताया कि एक युवक और युवती सुबह-सुबह संदिग्ध हालत में ट्रंक खरीदने आए थे। शब्बीर ने दोनों का हुलिया भी बताया, जिससे जांच को बड़ी मदद मिली।

Facebook Conversations