छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा वर्ष 2023-24 के अंतर्गत दिनांक 09.12.2025 को प्रकाशित चयन सूची में जिला-बेमेतरा हेतु चयनित समस्त वर्ग के अभ्यार्थियों को सूचित किया जाता है,
नियुक्ति संबंधित अग्रिम कार्यवाही के संदर्भ में चयनित अभ्यर्थी दिनांक 12.12.2025 को कार्यालयीन समय में पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा, जिला-बेमेतरा छ.ग. में उपस्थित होकर चरित्र सत्यापन हेतु अनुप्रमाण फार्म भरना सुनिश्चित करें।
*नोट :- अभ्यर्थी अपने साथ निम्नानुसार मूल दस्तावेज आवश्यक रूप से लावे।*
1. 10वीं का मूल प्रमाण पत्र।
2. छ.ग. निवासी मूल प्रमाण पत्र।
3. अपिव/अजा/अजजा के अभ्यर्थी मूल जाति प्रमाण पत्र।
4. अगर भूतपूर्व सैनिक हो तो भूतपूर्व सैनिक संबंधी मूल दस्तावेज।
5. अगर होमगार्ड हो तो होमगार्ड संबंधी मूल दस्तावेज।
6. अगर एनसीसी प्रमाण पत्र संलग्न किया हो तो मूल एनसीसी प्रमाण पत्र।
7. अगर एनएसएस प्रमाण पत्र संलग्न किया हो तो मूल एनएसएस प्रमाण पत्र।
8. अगर खेल संबंधी प्रमाण पत्र संलग्न किया हो तो मूल खेल संबंधी प्रमाण पत्र।
9. रंगीन पासपोर्ट फोटो 06 नग।
10. समस्त मूल दस्तावेजों के स्पष्ट पठनीय छायाप्रति 02 प्रति में।

Facebook Conversations