छग ग्राम  पंचायत  का कार्य  ठप्प -  कृष्णा साहू सरपंच
त्वरित खबरे :

23/4/2023

राजनांदगांव। ग्राम पंचायत के सरपंच  कृष्ण साहू ग्राम पंचायत भेडीकला निवासी ने छत्तीसगढ़ शासन का घोर निंदा किया है।

ग्राम पंचायत सचिवो द्वारा विगत 40 दिनों से प्रान्तीय अहवान पर हड़ताल में चले जाने के कारण ग्राम पंचायत एवं स्थानीय कार्य पूरा बंद पड़ा हुआ है. सचिव द्वारा 33 विभाग का कार्य किया जाता है. जैसे: नामांतरण,बटवारा, फौती, ग्राम पंचायत कार्य, विवाह प्रमाण , मृत्यु प्रमाण पत्र , पेंशन ,निर्माण कार्य जैसे कार्य बन्द पडा़ है। प्रशासन चलाने में पूरी तरह से नाकाम है। शासन से अनुरोध है कि सचिवो का मागं पूरा कर अतिशीघ्र काम में लौटाने का प्रयास किया जावें। छत्तीसगढ़ के 32 जिला में  पंचायत सचिव संगठन अपनी एक सूत्रीय मांग परिवीक्षा अवधि पश्चात शासकीय करण को लेकर जिला मुख्यालय  विगत 16 मार्च से ब्लॉक मुख्यालय में काम बंद कलम बंद हड़ताल पर बैठे हुए हैं।

पंचायत सचिव के हड़ताल में चले जाने से शासन की महत्वकांक्षी योजना सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण, बेरोजगारी भत्ता फार्म ,राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन मजदूर न्याय योजना ,किसान न्याय योजना ,गोबर खरीदी, रिपा कार्य, गौठान के समस्त कार्य ,मनरेगा के कार्य ,जन्म मृत्यु पंजीयन ,राशन कार्ड ,प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास, सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत वृद्धा पेंशन ,विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन ,सुखद सहारा पेंशन, मुख्यमंत्री पेंशन ,राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना ,श्रद्धांजलि योजना, पेयजल आपूर्ति,शौचालय निर्माण ,वन अधिकार पट्टा वितरण ,स्वामित्व योजना सर्वेक्षण ,ग्राम सभा ,बजट निर्माण, समस्त निर्माण कार्य एवं वित्तीय वर्ष के अंतिम होने से लेखा-जोखा के कार्य पूर्ण रूप से प्रभावित है ।इसके बाद भी शासन  मांगों को गंभीरता से नहीं लिया है। कृष्णा साहू सरपंच ने सचिवों के मांग को जायज ठहराते हुए हड़ताल के पक्ष में अपना समर्थन दिया है ।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations