बूचीभरदा में 14 मार्च से श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह :
त्वरित खबरे :

5 मार्च 2023

राजनांदगांव। ग्राम पंचायत आरला के आश्रित ग्राम बूचीभरदा (सुरगी) में 14 मार्च से 22 मार्च 2023 से श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।इसके कथा वाचक भागवताचार्य पंडित होमेंद्र प्रसाद दुबे सुरगी, राजनांदगांव होंगे। उसके मुख्य यजमान रेवाराम साहू ,श्रीमती गायत्री साहू ,गोपाल साहू ,पंकज साहू ,देवकी ,राजेंद्र साहू, माधुरी साहू ,नीलांबर साहू, धनेश्वरी साहू, पेमीन साहू ,चेतन लाल साहू ,किशोरी साहू होंगे। कार्यक्रम के तहत 14 मार्च को कलश यात्रा ,वेदी पूजन, गोकर्ण कथा ,15 मार्च शुक्र देव व्यास, नारद जन्म ,16 मार्च सती चरित्र,  धुव चरित्र ,17 मार्च पहलाद चरित्र ,18 मार्च राम अवतार, श्री कृष्ण जन्म कथा, 19 मार्च कंस वध ,रुखमणी विवाह ,20 मार्च बाणासुर कथा, सुदामा चरित्र ,21 मार्च परीक्षित मोक्ष, चढौत्री, शोभायात्रा ,22 मार्च गीता हवन, तुलसी वर्षा, पूर्णहुति के साथ समापन होगा 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations