ब्रांड एम्बेसडर छ.ग. बाल कलाकार दर्शन ने जन्म दिन पर जैन समाज में दिया स्वच्छता के प्रति संदेश:
त्वरित ख़बरें - महापौर धीरज बाकलीवाल ने मोबाइल द्वारा छ.ग. बाल कलाकार दर्शन को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाए के साथ उज्ज्वल भविष्य की कामना की:

दुर्ग।20 मार्च।नगर पालिक निगम/ शहर विधायक अरुण वोरा के मंशा अनुरूप एवं महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त हरेश मंडावी के मार्गदर्शन में नगर निगम को स्वच्छता में नंबर वन बनाने क्रमबद्ध कार्यक्रम निरन्तर जारी हैं इस अभियान में स्वच्छता एंबेसेडर भी श्रेष्ठ भूमिका निभा रहे हैं। इस कड़ी में  छग कलाकार और ब्रांड एंबेसेडर दर्शन जैन ने आज अपने जन्मदिन पर शहर को स्वच्छता में नंबर वन लाने के लिए संदेश दिया।श्री दिगंबर जैन खंडेलवाल भवन में छग बाल कलाकार ब्रांड एंबेसेडर दर्शन जैन का जन्म दिन  जैन पाठशाला के बच्चे एवं जैन समाज के सभी लोगों ने रविवारीय पूजन में भाग लिया जहां छ.ग. बाल कलाकार दर्शन जैन ने स्वच्छता का संदेश दिया साथ ही दुर्ग को स्वच्छता का सिरमौर बनाने  हेतु सर्वजनों को आव्हान किया।इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष ज्ञानचंद पाटनी की उपस्थिति में पाठशाला संयोजक महावीर गंगवाल  ने  कहां जाबे कचरा तैं मोर ले बच के " गीत प्रस्तुत किया ,जिसे सबने सराहा । इस अवसर पर स्वच्छता ब्रांड एंबेसेडर डॉ विश्वनाथ पाणिग्रही ने बाल कलाकार दर्शन जैन  के स्वच्छता के प्रति समर्पण की भावना को उद्धृत करते हुए जन्मदिन पर दर्शन जैन द्वारा जल संरक्षण हेतु नल की टोंटियां एवम पक्षियों के दाना पानी हेतु सकोरा वितरण की जानकारी दी।स्वच्छता में नंबर  वन बनाने ,सिंगल यूज प्लास्टिक बंद जाने आदि का आव्हान किया। इस अवसर पर महापौर धीरज बाकलीवाल ने मोबाइल से दर्शन जैन को जन्म दिन की बधाई दी तथा जन्म दिन पर स्वच्छता एवम् जल संरक्षण कार्य हेतु सराहना की।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations