बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आज अपना 35 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। श्रद्धा का जन्म 03 मार्च 1987 को मुंबई में हुआ था। श्रद्धा फेमस बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर और सिंगर शिवांगी कपूर की बेटी हैं। कई फिल्मों में काम कर चुकी श्रद्धा को सिंगिंग का भी शौक है। एक्ट्रेस ने 'एक विलेन', 'आशिकी 2' और 'छिछोरे' जैसी सुपरहिट फिल्में की हैं। वरुण धवन बचपन में श्रद्धा को चिरकुट कहकर बुलाते थे।
फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ को डेट कर रही हैं। हालांकि, रोहन ने रिलेशनशिप की बात को अफवाह बताते हुए एक इंटरव्यू में कहा था कि दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं और 9 साल से एक-दूसरे को जानते हैं।
फिल्मों के अलावा श्रद्धा को सिंगिंग का भी शौक है। उन्होंने अपनी फिल्मों में गाने भी गाए हैं, जिसमें 'गलियां', 'फिर भी तुमको चाहूंगी', 'दो जहां' और 'सब तेरा' जैसे गाने शामिल हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रद्धा कपूर अपनी फिल्म 'नागिन' और 'स्त्री 2' में नजर आएंगी। बता दें, कि श्रद्धा कपूर डायरेक्टर लव रंजन की अपकमिंग अनटाइटल्ड फिल्म में रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। इस बात की जानकारी लव रंजन ने हाल ही में खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर दी थी।
श्रद्धा की नेट वर्थ 57 करोड़ है, और एक फिल्म के लिए एक्ट्रेस लगभग 5 करोड़ रुपए फीस चार्ज करती हैं। फिल्मों के अलावा एड इंडोर्समेंट और मॉडलिंग भी श्रद्धा के मेन इनकम सोर्स हैं।

Facebook Conversations