राजनांदगांव - पिछले दिनों संगीत सरिता के वरिष्ठ कलाकार बलविन्दर कंडा अपने इंजीनियरिंग शासकीय सर्विस से सेवानिवृत्त होने के उपरांत उन्हे संगीत सरिता के सभी कलाकारों के द्वारा उनके निवास में उनका श्रीफल एवं साल से सम्मानित किया गया संगीत सरिता के कलाकार सर्वश्री डॉ.महेश मिश्रा, डॉ. नन्दकिशोर मिश्रा, डॉ. नीलू श्रीवास्तव-महेश श्रीवास्तव,राजकुमार शर्मा अधिवक्ता, मनोज गुप्ता,अरूण चौधरी,प्रशांत कुशवाहा, श्रीमती राजकुमारी ध्रुवा,सभी कलाकारों ने अपने गीतों के माध्यम से उन्हे बधाईयाँ देते हुए उनके उज्जवल भविष्य कामना की। एवं उन्ही के निवास में संगीत सरिता के प्रतिवर्ष गोविन्दराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में प्रतिवर्ष होने वाले संगीतमय कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रारंभ की गई। इस वर्ष भी प्रसिद्ध गायक कलाकारों-मुकेश माधुर, किशोर कुमार, मोहम्मद रफी, लता मंगेश्कर, हेमंत कुमार, बप्पी लहरी, के द्वारा गाए गए सुप्रसिद्ध गीतों की प्रस्तुति अगस्त माह २०२५ के प्रथम सप्ताह में संगीत कार्यक्रम संगीत सरिता के बैनरतले प्रस्तुत किया जाना निश्चित किया गया।अंत में बलविन्दर कंडा ने सभी कलाकारों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

Facebook Conversations