17 अक्टुबर 2022
भोपाल। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए पूरे देश सहित मध्यप्रदेश में मतदान हो रहा है। मध्यप्रदेश में पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ के मतदान के बाद ट्वीट को लेकर सियासत शुरू हो गई है। राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए वोटिंग को लेकर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने तंज कसा है। उन्होंने
ट्वीट कर पीसीसी चीफ कमलनाथ पर निशाना साधा है। लिखा है कि- लोकतंत्र के लिए पहले किया जलपान, फिर भी न किया मतदान, परंतु पार्टी के लिए पहले मतदान फिर जलपान। बहुत खूब…कमलनाथ जी। नगरीय निकाय चुनाव में कमलनाथ ने वोट नहीं डाला था। उसी को आधार बनाते हुए रामेश्वर शर्मा ने कमलनाथ पर हमला बोला है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनावों को लेकर एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी तंज कसा है। बोले- कमलनाथ ने नगर पालिका चुनाव में कहा था छोटे चुनाव में इंट्रेस्ट नहीं रखते। मतलब कि कमलनाथ को संविधान पर विश्वास नहीं है। ऐसे चुनाव में वोट डालने जा रहे हैं जिसका परिमाण सभी को पता है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधा है। कहा है कि – राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में स्थानीय लोगों की सहभागिता न्यूनतम हैं। उनकी सभा की स्थिति यह है कि सभा के फोटो विदेश के आ रहे हैं।

Facebook Conversations