बिसाहूटोला मे रक्तदान शिविर का आयोजन0 डॉ बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जयंती पर विशाल रक्तदान शिविर :
त्वरित खबरे :

16/4/2023

छुरिया। सत्यम नवयुवक मंडल ,सत्यम ब्लड ग्रुप एवं समस्त ग्रामवासी बिसाहू टोला छुरिया में विशाल रक्तदान शिविर डॉ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती के शुभ अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।डॉ.बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विधिवत पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात विशाल रक्तदान शिविर में सत्यम ब्लड ग्रुप संयोजक चित्रांगन साहू ने बताया कि रक्तदान में शिविर में बढ़-चढ़कर लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर शिवप्रसाद टेमरे बापू टोला बौद्ध समाज अध्यक्ष, टीकाराम लाउत्रे अध्यक्ष बौद्ध समाज छुरिया, बीरसिंह टेम्बुलकर उपाध्यक्ष बौद्ध समाज, जनक चौधरी उपाध्यक्ष बौद्ध समाज, मनराखन सहारे सचिव बौद्ध समाज, श्रीमती सकुन बाई गंधर्व सरपंच बिसाहूटोला, सिया राम पटेल ,प्रदीप साहू उपसरपंच बिसाहूटोला, रामदयाल साहू वरिष्ठ नागरिक, अतिथि शिक्षक गण श्रीमान बीआर साहू प्रधान पाठक ,भुनेश्वर साहू ,मोहित साहू जयराम वर्मा, लक्ष्मण साहू, नरेंद्र तिवारी ,भरत कोटेलकर, हुकुम दास ,श्रीमती रंजीता भारती निलकन्ठ कोमरे एवं किरन मंडावी नागेश पोर्ते आदि मौजूद रहे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations