बिलासपुर में नशे में युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस से बदसलूकी
त्वरित खबरें - रुची सिंह रिपोर्टिंग

बिलासपुर - छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में वाहन चेकिंग के दौरान नशे में स्कूटी सवार युवती ने जमकर हंगामा किया। पुलिस के रोकने पर उसने कार्रवाई का विरोध करते हुए बदसलूकी की और मौके पर मौजूद लोगों से भी विवाद करते नजर आई। युवती के हंगामे का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। घटना के दौरान जब लोग वीडियो बनाने लगे तो युवती गुस्से में आ गई और गाली-गलौज करने लगी। उसने कहा कि इतना क्या वीडियो बना रहे हो, ज्यादा से ज्यादा फांसी होगा न और क्या होगा, बना ले वीडियो, रील्स बनाकर वायरल कर देना, कोलेप्स कर देना और क्या होगा।

राजीव गांधी चौक पर चल रही थी चेकिंग

दरअसल, मंगलवार रात सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम राजीव गांधी चौक पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच हो रही थी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई भी की जा रही थी।

पुलिस को देख भागने के दौरान गिरी

इसी दौरान रात करीब 10:30 बजे महाराणा प्रताप चौक की ओर से आ रही स्कूटी सवार युवती पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगी, लेकिन अचानक स्कूटी सहित गिर गई। इसके बाद युवती पुलिस जवानों पर ही भड़क गई। वह सड़क पर भीड़ को लेकर हंगामा करने लगी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations