बिलासपुर में केमिकल से बन रहा नकली दूध, पनीर:होटलों-रेस्टोरेंट्स में सप्लाई, 200 रुपए किलो में बिक रहा
त्वरित खबरें - दामिनी साहू रिपोटिंग

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मिलावटी पनीर का धंधा बड़े पैमाने पर फैल चुका है। शहर की कई छोटी फैक्ट्रियों और दूध यूनिट्स में स्किम्ड मिल्क पाउडर से पनीर तैयार किया जा रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि तेल, यूरिया, कास्टिक सोडा और चीनी मिलाकर नकली दूध बनाया जा रहा है। शहर के कई होटल-रेस्टोरेंट्स में इसकी सप्लाई हो रही है।

इस नकली दूध से पहले फैट अलग किया जाता है, फिर इसके पाउडर से पनीर बनाया जाता है जो दिखने में असली जैसा लगता है, लेकिन न तो उसकी बनावट असली है और न ही गुणवत्ता।

शहर के एक डेयरी व्यवसायी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि असली पनीर को मसलने पर दूध जैसी बनावट नजर आती है, जबकि मिलावटी पनीर रबर जैसा खिंचता है। यही नहीं, नकली दूध से तैयार पनीर की लागत महज 150 रुपए प्रति किलो आती है, और उसे बाजार में 200 रुपए में आसानी से बेचा जा रहा है।

डॉक्टरों के मुताबिक, ऐसे मिलावटी पनीर का लगातार सेवन करने से पाचन तंत्र, लीवर पर सीधा असर पड़ सकता है। लंबे समय में यह सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations