राजनांदगांव भोलाराम साहू पूर्व विधायक खुज्जी ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट प्रदेश के लिए ऐतिहासिक बजट बताया और स्वागत करते हुए कहा कि इस बजट में गांव, गरीब और किसान सहित स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क सब का ध्यान रखा गया है साथ ही युवाओं एवं महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है भोलाराम साहू ने कहा कि निश्चित रूप से यह बजट छत्तीसगढ़ के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा उन्होंने आगे कहा कि सर्वजन हिताय बजट बताया है उन्होंने कहा कि बजट में जहा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं मितानिन बहनों को भी उनका मानदेय बढ़ाने की सौगात दी गई है ,वहीं विधवा, परित्यक्ता, बुजुर्ग निराश्रित दिव्यांग जनों की पेंशन राशि 500 कर होली की सौगात दी गई है। इसके अलावा अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय के सेटअप एवं भवन के लिए बजट में प्रावधान कर जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम स्थापित किया गया है और कोटवार, पटेल, मध्यान भोजन रसोईया एवं स्कूलों के शिक्षकों कर्मियों के मानदेय बढ़ाकर सरकार ने उन्हें उचित मान सम्मान दिया है।
त्वरित खबरे

Facebook Conversations