भतीजे की पिटाई, चाचा ने किया कूकर से हमला
त्वरित खबरे -

 अप्रैल 29 बिलासपुर। चाचा-चाची के झगड़े के बीच समझाइश देने पहुंचे भतीजे की पिटाई हो गई। मारपीट से घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर जांच कर रही है। बिल्हा क्षेत्र के उड़नताल में रहने वाले करण टंडन गांव में किराना दुकान चलाते हैं। बुधवार की रात उनके चाचा प्रेमलाल टंडन और चाचा माया के बीच विवाद हो रहा था। विवाद के दौरान करण ने जाकर बीच-बचाव कर दोनों को समझाइश दी। इसके बाद वे अपनी दुकान में सोने के लिए चले गए। थोड़ी देर बाद प्रेमलाल ने दुकान में जाकर अपने भतीजे करण के सिर में कूकर से मार दिया। मारपीट से उनके सिर और चेहरे में चोटे आई है। घायल भतीजे को वहीं पर छोड़कर भाग निकला। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी उसकी पत्नी बबीता को दी। इस पर बबीता ने अपने पति को सिम्स में भर्ती कराया। घायल की पत्नी की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations