भृत्य परीक्षा 25 सितम्बर को  - 38 परीक्षा केन्द्रों में 12 हजार 177 परीक्षार्थी होंगे शामिल
त्वरित खबरे :

राजनांदगांव 24 सितम्बर 2022।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा रविवार 25 सितम्बर 2022 को दोपहर 12 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक भृत्य (सामान्य प्रशासन विभाग एवं छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग) परीक्षा 2022 का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा के लिए जिले में बनाएं 38 परीक्षा केन्द्रों में 12 हजार 177 परीक्षार्थी शामिल होंगे। आयोग के निर्देशानुसार परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष में किसी भी अधिकारी व परीक्षार्थी को मोबाईल सेल फोन या अन्य किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक सामग्री के साथ प्रवेश करना प्रतिबंधित है। परीक्षा केन्द्र में अभ्यर्थी को अपने साथ प्रवेश पत्र एवं पहचान हेतु मूल आईडी साथ लेकर लाना अनिवार्य है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations