भर्ती प्रकिया से संबंधित जानकारी के लिये अभ्यर्थी वेबसाइट का निरंतर करते रहे अवलोकन...
त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

दुर्ग|  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन दुर्ग अंतर्गत संविदा भर्ती हेतु दिनांक 11 जनवरी 2025 के माध्यम से 38 पद हेतु विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। उक्त विज्ञापित पदों में से 30 पदों की कौशल परीक्षा हेतु संवर्गवार अनुपातिक मेरिट सूची एवं कौशल परीक्षा तिथि की सूची दुर्ग जिले की विभागीय वेबसाइट www.durg.gov.in में देखा व डाउनलोड किया जा सकता है। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए अभ्यर्थी वेबसाइट का निरंतर अवलोकन करते रहें।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations