भोजन एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था के लिए 2 जनवरी तक निविदा आमंत्रित
त्वरित ख़बरें

राजनांदगांव 23 दिसम्बर 2022। जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी सांकरा-सोमनी में संचालित कौशल विकास प्रशिक्षण के दौरान आवासीय प्रशिक्षणरत हितग्राहियों को प्रशिक्षण अवधि में दोपहर और रात्रिकालिन भोजन एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था के लिए निविदा आमंत्रित की गई है। इच्छुक पंजीकृत महिला स्वसहायता समूह 2 जनवरी 2023 शाम 5 बजे तक कार्यालय जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी सांकरा-सोमनी राजनांदगांव में मोहर बंद तृतीया निविदा प्रस्तुत कर सकते हंै। इस संबंध में विस्तृत जानकारी संस्था के सूचना पटल एवं राजनांदगांव जिले की वेबसाईट से प्राप्त की जा सकती है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations