भिलाई में सनसनी घटना:
पति ने पत्नी को कार में घसीट पैर कुचला,गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती.....
दुर्ग, भिलाई में एक हैरान कर देने वाली घटना प्रकाश में आई है, जिसमें सबको हैरान में डाल दिया है जिसमें एक पति ने अपनी पत्नी को चलती कार से घसीटा, जिसमें पत्नी का पैर कुचल गया और उसे गंभीर चोटे आई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है पीड़िता के परिजनों ने तुरंत भिलाई नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
घटना का विवरण:
प्रियंका सिंह की शादी जून 2023 में सेक्टर 4 निवासी रजत प्रताप सिंह से हुई थी लेकिन शादी के सिर्फ दो महीने बाद से ही प्रियंका और रजत के बीच पारिवारिक विवाद शुरू हो गया था।विवाद के चलते प्रियंका पिछले 4 महीने से अपने मायके में रह रही थी।
प्रियंका अपनी दादी को सेक्टर 9 अस्पताल से डिस्चार्ज कर कर वापस सेक्टर 5 स्थित अपने निवास पर ला रही थी। इस दौरान रजत प्रताप सिंह सेक्टर 5 चौक के पास पहुंचा और जबरदस्ती अपनी पत्नी प्रियंका को कार में बिठाने की कोशिश करने लगा प्रियंका की दादी को उसने पहले ही कार में बिठा लिया था। जब प्रियंका ने गाड़ी में बैठने से मना किया तो रजत ने उसकी गर्दन दबाकर कार में घसीटा जिससे प्रियंका का पैर कार के नीचे आकर कुचल गया घटना के बाद रजत अपनी पत्नी की दादी को कार में बिठाकर घर ले गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रजक में 72 वर्षीय दादी के साथ भी मारपीट की।
शिकायत और पुलिस कार्यवाही:
पीड़िता के परिजनों ने इस घटना की शिकायत भिलाई नगर थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी रजत प्रताप सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Facebook Conversations