छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े स्कूलों में से एक डीपीएस भिलाई में घटित वारदात को लेकर पुलिस में अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। इस मामले को लेकर राजनीति भी उफान पर नजर आ रही थी। एक जानकारी के मुताबिक IG दुर्ग रेंज के निर्देश के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है, इसका अपराध क्रमांक 42/2024 बताया जा रहा है। हालांकि, इस FIR को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस सूत्र तस्दीक कर रहे है कि घटना की प्राथमिक जांच के उपरांत FIR दर्ज करने के निर्देश जारी किये गए है। भिलाई डीपीएस में उजागर हुए एक मामले में स्कूल प्रशासन संदेह के दायरे में नजर आ रहा था।यहाँ एक मासूम बच्ची के साथ हैवानियत सामने आई थी। आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने पीड़ित अभिभावक की शिकायत पर पहले तो कार्यवाही का भरोसा दिलाया था। लेकिन कई दिनों तक टालमटोल के बाद वैधानिक कार्यवाही के बजाय अभिभावक पर ही शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया था। डीपीएस में घटित इस वारदात के विरोध में हज़ारों लोग सड़को पर उतरे थे।घटना को लेकर राजनीति भी परवान चढ़ रही थी। यही नहीं पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लग रहे थे। लेकिन अब खबर आ रही है कि राज्य सरकार बाल अपराध रोकने की दिशा में गंभीर कदम उठाने से नहीं चुकेगी। उसने मामले की जांच के निर्देश भी दिए थे। उधर FIR दर्ज होने की खबर सामने आने के बाद डीपीएस स्कूल प्रशासन सकते में बताया जा रहा है।
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

Facebook Conversations