भिलाई के कांग्रेस पार्षद के बेटे का बवाल: सरकारी दस्तावेजों की तोड़फोड़ और इंजीनियर को जान से मारने की धमकी,FIR दर्ज .....
भिलाई नगर निगम के जोन 5 कार्यालय में एक घटना घटित हुई, जहां कांग्रेस पार्षद सुभद्रा सिंह के बेटे राबिन सिंह और उसके दोस्त भास्कर दुबे ने सरकारी दस्तावेजों को फाड़कर हंगामा मचाया। सहायक अभियंता दीपक देवांगन, जिन्होंने उन्हें इस कृत्य से रोकने की कोशिश की, उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई इस घटना से निगम का स्टाफ आक्रोशित हो गया, और उन्होंने भिलाई नगर थाने में शिकायत दर्ज करने का निर्णय लिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभियंता दीपक देवांगन का गुस्सा इतना प्रबल था कि उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि फिर दर्ज किए बिना वह थाने से नहीं हटेंगे थाने के अधिकारीयों उसने बिजली न होने की बात कही लेकिन अभियंता ने थाने में ही इंतजार करने का निश्चय किया अंततः रात 10:00 बजे के आसपास बिजली आने के बाद फिर दर्ज की गई दोनों आरोपी फरार है पुलिस द्वारा उसकी तलाशी की जा रही है नगर निगम कमिश्नर देवेश ध्रुव ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी जाहिर की इस मामले में नगर निगम के भीतर एक उत्तल-पुथल पैदा कर दी है जहां कर्मचारियों में व्यापक आक्रोश देखा जा रहा है।

Facebook Conversations