भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी: धुआं नहीं, सिर्फ जलवाष्प निकलेगी
त्वरित खबरें :अमित रिपोर्टिंग

 प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद-सोनीपत रेलखंड पर भारत की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन अत्याधुनिक प्रोटॉन एक्सचेंज मेम्ब्रेन (PEM) फ्यूल सेल तकनीक पर आधारित है, जो स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल रेल परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

हाइड्रोजन ट्रेन की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसके संचालन के दौरान धुआं नहीं निकलता, बल्कि केवल जलवाष्प (Water Vapour) उत्सर्जित होती है। इससे कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह एक पायलट प्रोजेक्ट है, जिसके माध्यम से हाइड्रोजन आधारित रेल तकनीक के संचालन, रखरखाव और व्यावहारिक उपयोग का अनुभव प्राप्त किया जाएगा। परियोजना के सफल होने पर भविष्य में देश के अन्य रेल मार्गों पर भी ऐसी ट्रेनों का संचालन किया जा सकता है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत आधुनिक, हरित और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हाइड्रोजन ट्रेन न केवल तकनीकी नवाचार का प्रतीक है, बल्कि यह स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को भी मजबूती प्रदान करेगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि हाइड्रोजन ईंधन आधारित रेल प्रणाली भविष्य में डीजल इंजनों का पर्यावरण-अनुकूल विकल्प बन सकती है और इससे रेलवे के कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations