भाजपा युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का फूंका पुतला।
त्वरित ख़बरें - रिपोर्टिंग मुज्जम्मिल खान ब्यूरो राजनांदगांव

राजनांदगाव- भाजपा युवा मोर्चा मंडल छुरिया द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व  गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का पुराना बस स्टैंड चौक मे पुतला फूंका गया एवं भूपेश बघेल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस समय भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ और पुलिस कर्मचारियों के साथ  छिना झपटी भी हुई। ज्ञात हो की सूरजपुर जिला के भैयाथान मे युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमन सिंह के ऊपर रेत माफियाओ का विरोध करने पर गाड़ी चढ़ा दी गई जिससे अमन की हालत गंभीर है। इसी घटना के विरोध मे एवं भूपेश सरकार के संरक्षण मे बढ़ते अपराध के विरोध मे युवा मोर्चा छुरिया मंडल के कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका।

 इस अवसर पर प्रमुख रूप भारतीय जनता पार्टी के जिला मंहामंत्री रविन्द्र वैष्णव, जिला उपाध्यक्ष चंद्रिका डडसेना,जनपद पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव,जिला पंचायत सदस्य ललिता कंवर, संजय सिन्हा,शेखर भरद्वाज,आलोक मिश्रा, भुनेश्वर साहु,कांन्ता साहु,नीरज यादव,मनोज साहु, सोनु कसेर,भुखन धनकर,नैनसिंह पटेल,अशोक मरकाम, प्रिंस भाटिया,राजेश्वर ध्रुव, गिरधारी साहु,सोहन साहु,खिलेश साहु,अबिद मेमन,अशोक सेन,समेत भारतीय जनता पार्टी मंडल छुरिया के कार्यकर्ता उपस्थित थे..

YOUR REACTION?

Facebook Conversations