भाजपा का कार्यकर्ता ठान लें तो उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं:-रमेश पटेल
त्वरित ख़बरें - मुज़्ज़म्मिल खान की रिपोर्ट

भाजपा मंड़ल छुरिया कार्यकारिणी के बैठक में शामिल हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रमेश पटेल

राजनांदगाव: भारतीय जनता पार्टी छुरिया मंडल द्वारा आयोजित बूथ सशक्तिकरण अभियान के विषय को लेकर बैठक आहूत कि गई जिसमें मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी राजनांदगांव के जिला अध्यक्ष रमेश पटेल शामिल हुए, बैठक की शुरुआत सर्वप्रथम पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की तैल चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक की शुरुआत की गई, बैठक की प्रस्तावना भारतीय जनता पार्टी राजनांदगांव के जिला महामंत्री रविन्द्र वैष्णव ने रखी, श्री वैष्णव ने जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि छुरिया मंडल में बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत 90% कार्य पूर्ण हो चुका है, श्री वैष्णव ने कहा कि आगामी 06 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है जिसे सभी बूथ पर विहद रुप से मनाना है, सभी कार्यकर्ताओं को अपने घरों पर भाजपा का झंडा फहराना है, बैठक को भारतीय जनता पार्टी राजनांदगांव के उपाध्यक्ष चंद्रिका डडसेना एवं खुज्जी विधानसभा के प्रभारी गोपाल बिस्ट ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, तब पश्चात भारतीय जनता पार्टी राजनांदगांव के जिला अध्यक्ष रमेश पटेल जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता नींव का पत्थर है,हमें अब अपने बूथ पर जाकर मेरा बूथ सबसे मजबूत की नीति से कार्य करेंगे तो निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलेगा, जिला अध्यक्ष पटेल कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा का एक एक कार्यकर्ता का जोश बता रहा है कि कार्यकर्ताओं पूरी तरह से इस कांग्रेस की मायावीय सरकार को छत्तीसगढ़ से उखाड़ फेंकने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, भाजपा का कार्यकर्ता एक बार ठान लें तो उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है,  पटेल ने बूथ सशक्तिकरण के विषय पर कहा कि छुरिया मंडल ने काफी अच्छा कार्य किया है साथ ही बचे हुए कार्य भी अंतिम छोर पर है उसे भी जल्द पूरा कर लेंगे, एवं 06 अप्रैल से 14 तक भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम को सभी बूथ में विहद रूप से मनाना है, कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात भारतीय जनता पार्टी मंडल छुरिया के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी अनूसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एम डी ठाकुर का जन्मदिन भी मनाया गया.इस अवसर पर विजेंद्र ठाकुर,एम डी ठाकुर,गीता साहू,ललिता कंवर,किरण वैश्णव,आत्मा राम चंद्रवंशी,अजय पटेल,संजय सिन्हा, राधेश्याम शर्मा,भुनेश्वर साह,,माया राम साहू,हनीफ कुरैशी,मनीष जैन,घासी साहू,किरण आह,कांति लाल साहू,मनीष त्रिपाठी, नैन सिंह पटेल अशोक मरकाम,नीरज यादव,धन्ना यादव,संगीता यादव,बेला बाई साहू,मालती उइके,मुन्नी मंडावी,उत्तरा निषाद,लक्ष्मी यादव,रमेश पाल धनकर,मनोज साहू,कामता साहू,राजेश्वर ध्रुव,शिवा मिश्रा,अशोक मालेकर ,रोहित सिन्हा,राजकुमार मिश्रा, सोनू कसेर,दयाराम सिन्हा, सोहन साहू, मकुंद चंद्रवंशी,सुकृत साहू,कुन्दन बड़ोले,देवसिंग पटेल,कुँवर साहू,राधेलाल फुलकुवर,ईश्वर साहू,हेतराम साहू,तमेश कुम्भकार,मनीराम सिन्हा, मनोहर साहू,बृजलाल यादव,महेश साहू,हीरा लाल सेन,गणेश सिन्हा,अशोक सेन,लोकेंद्र ठाकूर, गीता लाल साहू, साहित बडी संख्या में कार्यकर्ता विस्तारक शक्तिकेन्द्र के सयोजक सहसंयोजक कार्यकारिणी सदस्य गण उपस्थित रहे |

YOUR REACTION?

Facebook Conversations