बेटियों की हत्या :  पुलिस थ्योरी- आरोपियों से दोस्ती थी, शादी की बात पर रेप-मर्डर
त्वरित खबरे :

15 सितंबर 2022

लखीमपुर में बुधवार शाम करीब 6 बजे दो नाबालिग लड़कियों के शव पेड़ से लटके मिले। एक 7वीं और दूसरी 10वीं की छात्रा थी। मां ने आरोप लगाया कि कुछ लड़के बाइक से बेटियों की अगवा कर ले गए, रेप के बाद मर्डर कर दिया।

पुलिस जांच के लिए पहुंची तो लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। एसपी संजीव सुमन को जाना पड़ा, लेकिन ग्रामीण उनसे भी भिड़ गए। स्थिति यह आ गई कि यूपी सरकार ने रातोंरात IG लक्ष्मी सिंह को लखीमपुर भेजा, जो रातभर गांव में ही रुकी रहीं।

करीब 15 घंटे बाद गुरुवार सुबह एसपी संजीव सिंह मीडिया के सामने आए। खुद कहा कि ये प्रेस कॉन्फ्रेंस शॉर्ट नोटिस पर है। बोले- निघासन में हुई इस घटना में लड़कियों को जबरदस्ती नहीं ले जाया गया था। आरोपी बहला-फुसलाकर उन्हें ले गए। रेप किया और जब लड़कियां शादी की बात पर अड़ीं तो मर्डर कर दिया।

डबल मर्डर के सबसे बड़े अपडेट्स

  • परिवार की मौजूदगी में डॉक्टरों के पैनल ने लड़कियों की बॉडीज का पोस्टमार्टम किया। वीडियोग्राफी कराई गई। पोस्टमार्टम हाउस के आगे भारी पुलिस बल तैनात था। लड़कियों के शव अब अंतिम संस्कार के लिए गांव पहुंच गए हैं।
  • शॉर्ट पीएम रिपोर्ट के मुताबिक, पहले गला दबाकर हत्या की गई। फिर फंदे पर लटकाया गया है। मौत का कारण दम घुटना आया है।
  • यूपी सरकार ने कहा- दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा। अपोजिशन से राजनीति न करने की अपील है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- ऐसी सजा दी जाएगी कि आरोपियों की आने वाली पीढ़ियों की रूह कांप जाएगी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations