राजनांदगाव:खुज्जी विधानसभा बेलरगोंदी महिला समूह एवं मया के रंग फाग परिवार के द्वारा फाग एवं झांकी प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि जगजीत सिंह भाटिया लक्की पूर्व प्रदेश मंत्री भाजयुमो, अध्यक्षता प्रतिमा टेकचंद साहू जनपद सदस्य छुरिया,विशेष अतिथि रमशिला साहू सरपंच बेलरगोंदी,धन्नू लाल साहू ग्राम पटेल बेलरगोंदी कार्यक्रम में पहुंचे भाटिया ने सभी को होली पर्व की शुभकामना दी,और उन्होंने कहा इस आयोजन को हमारी महिला समूह के मातृत्व शक्ति ने इस कार्यक्रम का बीड़ा उठाया है, जिसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है,उन्होंने कहा फाग एवं झांकी प्रतियोगिता के माध्यम से हमारे सनातन संस्कृति हमारे पर्वों को मजबूत बनाने का काम बेलरगोंदी की माताए एवं बहने कर रही है,आयोजन समिति के साथ भाटिया ने नगाड़ा के थाप पर लोकगीत मुख मुरली बजाय छोटे से श्याम कन्हैया गाया,और कहा,होली में लोक गीतों के माध्यम से श्री राधा कृष्ण प्रेम का वर्णन एवं झांकी के माध्यम से चित्रण किया जाता है,जिसे आप हम सभी आनंदित होकर कार्यक्रम को सफल करते है,मैं आप सभी ग्रामवासियों के लिए परमात्मा से यही प्रार्थना करता हूं,की आप सभी के जीवन में सुख समृद्धि शांति खुशियों का रंग सदैव बना रहे,आप सभी ने अपने ग्राम में स्थान दिया इसके आप सभी का कोटि कोटि आभार।उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हेत राम साहू वरिष्ठ भाजपा नेता,नीता साहू,सुनीता साहू,रामेश्वरी साहू,कैकई बाई साहू, दीना बाई सिन्हा,उमेंद साहू, अशोक साहू,शिव पटेल,प्रभास साहू,योगेंद्र पाल,लक्ष्मी साहू,कमल किशोर यादव जिला महामंत्री भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी, टेकचंद साहू जी,आयोजन समिति मया के रंग फाग परिवार महिला समूह सदस्य एवं समस्त ग्रामवासी बेलरगोंदी उपस्थित थे।

Facebook Conversations