बढती तेज बारिश का असर ,अब कब्रों से बहार आ गया मुर्दा :
त्वरित खबरे : बारिशो का असर :

11 जुलाई 2022

आगरा  तेज बारिश की वजह से कब्र से मुर्दे बाहर आ गया. आगरा के ताजगंज क्षेत्र के पक्की सराय इलाके में तो कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल धराशायी हो गई. नाले का पानी कब्रिस्तान में भर गया. इससे कई कब्र खोखली हो गईं. लाशें बाहर दिखाई देने लगी.

बाद में पंप लगाकर जल निकासी कराई गई. क्षेत्रा निवासी मोहसिन के मुताबिक, पानी के तेज बहाव से कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल टूट गई और नाले का पानी कब्रिस्तान में जाने लगा. इससे कई कब्रों में पानी भरने से मुर्दे बाहर दिखाई देने लगे.

  जानकारी के मुताबिक ताजगंज के पक्की सराय इलाके में बगिया कब्रिस्तान है. इसके पास से एक नाला जा रहा है. सुबह हुई तेज बारिश के बाद दौरान उफान मारने लगा. क्षेत्रीय निवासी मोहसिन के मुताबिक, पानी के तेज बहाव के चलते कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल टूट गई और नाले का पानी कब्रिस्तान के अंदर जाने लगा. देखते ही देखते ही कब्रिस्तान का अधिकांश हिस्सा जलमग्न हो गया. वहां कई फुट तक पानी भर गया. पानी कब्रों में जाने लगा और कई कब्र खोखली हो गई. हाल में ही खोदी की गई कब्रों में पानी भरने से मुर्दे बाहर दिखाई देने लगे.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations