बड़ा सड़क हादसा :  एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर...
त्वरित ख़बरें -निशा विशवास ब्यूरों प्रमुख

बालोद जिले में रात्रि 12:30 बजे के करीब बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार 01 महिला 01 बच्चा सहित 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए राजनांदगांव अस्पताल रेफर किया गया है सभी लोग छठी के कार्यक्रम से लौट रहे थे| मरने वालों में गुंडरदेही व महासमुंद के लोग बताए जाते हैं|यह दुर्घटना  सुबह डोंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भानुप्रतापपुर-दल्लीराजहरा मार्ग पर चौरापावड़ के पास हुई| इस दर्दनाक हादसे में ट्रक ने विपरीत दिशा से आ रही एसयूवी को टक्कर मार दी| इस दुर्घटना में एसयूवी कार के परखच्चे उड़ गए. 6 लोगों की तत्काल मौत हो गई. जबकि 7 अन्य घायल गंभीर रूप से घायल हुए हैं. 

ट्रक चालक मौके से फरार 

नगर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर चित्रा वर्मा के  मुताबिक सड़क हादसे के घायलों को स्थानीय लोगों की मदद  से राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया| आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया| पुलिस उसकी तलाश में जुटी है|पुलिस के अनुसार तीन वाहनों में और महासमुंद के लोग जो एक ही परिवार के बताए जाते हैं| छठी के कार्यक्रम में गए थे| वापसी के दौरान आगे चल रही है, ट्रक से टकरा गई। घायलों में कुछ लोगों की हालत चिंता जनक बताई जा रही है|

YOUR REACTION?

Facebook Conversations