13 जुलाई 2022

कोण्डागांव। कोण्डागांव स्थित 383 ग्राम पंचायतों में कुछ ऐसे गांव हैं, जहां अब तक बैंकिंग सुविधाओं का विकास नहीं हो सका है. ऐसे गांव में लोगों को बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने जिला प्रशासन की ओर से समूह की महिलाओं को बीसी सखी बनाकर ग्रामीणों को बैंक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. इससे न सिर्फ लोगों को राहत मिल रही है, बल्कि महिलाओं को अतिरिक्त आय प्राप्त होने से उनमें स्वाभिमान और आत्मविश्वास भी बढ़ा है.

Facebook Conversations