3 मार्च 2023
घुमका। ग्राम बांटगांव में साहू समाज एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वाधान में त्रि दिवसीय कबीर सत्संग समारोह का आयोजन रखा गया था। इसके मुख्य प्रवचनकर्ता संत उत्तरा माता जी एवं भजन मंडली ग्राम बहिगा, जिला बेमेतरा ,छत्तीसगढ़ था।
प्रवचन कर्ता संत उत्तरा माता जी एवं भजन मंडली द्वारा किया गया साथ ही समापन दिवस पर गुरु महिमा पाठ ,प्रवचन एवं भजन सत्संग एवं सात्विक यज्ञ चौका आरती किया गया जिसमें ग्राम वासियों सहित क्षेत्र वासियों ने कबीर सत्संग भजन का लाभ उठाया, क्षेत्र के कबीरपंथी साहू समाज पटेवा मंडल अध्यक्ष मंथीर साहू शामिल होकर प्रवचन का लाभ लिया।

Facebook Conversations